FeaturedJamshedpurJharkhand

ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में काफी प्रतिभा है: महाबीर मुर्मू

जमशेदपुर । प्रखंड के दक्षिण सरजामदा पंचायत स्थित जकता मैदान में जमशेदपुर शहर के संस्थापक स्वर्गीय जमशेदजी नसेरवानजी टाटा के जन्म जयंती के उपलक्ष पर 41 वां खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य महावीर मुर्मू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संयुक्त सचिव विधायक प्रतिनिधि मिथुन चक्रवर्ती उपस्थित हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महावीर मुर्मू जी ने कहा कि खेल कूद का आयोजन से समाज में मानसिक एवं शारीरिक ऊर्जा का संचार होता है तथा इस क्षेत्र मैं युवाओं में बहुत सारी प्रतिभाएं छुपी हुई है जो इस तरह के खेलकूद के आयोजन से उभर कर सामने आएंगे और यहां के युवा झारखंड के साथ-साथ पूरे देश का नाम रोशन करेंगे,
फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम अंडर-17 जमशेदपुर रहीजिसे मुख्य अतिथि महाबीर मुर्मू जी एवं उपविजेता सेवेनस्टार गदरा टीम रही जिसे विशिष्ट अतिथि मिथुन चक्रवर्ती ने ट्रॉफि एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया आगामी दिनांक 4 मार्च 2023 को सरना सावता मार्शल मांडवा क्लब की ओर से बूढ़ी गाड़ी नाच एवं कई तरह की सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे मुखिया नागी मुर्मू समाजसेवी सोमा देवी लालमोहन बोईपाइ, डोमन मुर्मू कृष्णा टू डू गणेश महतो बुन्टू मुर्मू, बोगन सोरेन, श्याम चरण मुर्मू, कांटे सोय, बरियार मुर्मू, मझियां मुर्मू, राकेश चक्रवर्ती आदि
धन्यावाद

Related Articles

Back to top button