FeaturedJamshedpurJharkhandNational

भाजपा ने पथ सभा का किया आयोजन

चाईबासा। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने सोनुआ प्रखंड के असंतालिया पंचायत मे बलजोडी में पथ सभा किया गया। जिसमें अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रानी बांदिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य| पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पूर्व डीएसपी रामेश्वर तैशुम, सुलेका तांती, बलेमा कोड़ा ललिता कोडा धनेश्वर महतो रवि महतो बूथ अध्यक्ष गण उपस्थित हुए।रानी बांदिया ने कहा कि मोदी ने गारंटी दिया है कि आदिवासियों,पिछड़ों,दलितों का आरक्षण उनके जिंदा रहते कोई खत्म नही कर सकता,उनके जिंदा रहते कोई देश के संविधान को नही बदल सकता इंडि गठबंधन के झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले भरस्ट्राचार और घोटाले में लिप्त हैं,उनके मुख्यमंत्री तक पकड़े गए हैं,कांग्रेस के लोंगों के यहां से आये दिन जनता से लुटे गए अनेक करोड़ रुपये पकड़े जातें है,फिर भी ये लोग बेशर्म होकर किस मुँह से जनता से वोट मांग रहें हैं।बैठक में सभी वक्ताओं ने कहा कि जनता को यह भी बताना है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले केवल आदिवासियों को गुमराह कर उनके कुकर्मो से हटाने के प्रयास में लगे है।भारतीय जनता पार्टी हर हमेशा आदिवासियों की विकास चाहती है जिसका प्रमाण पार्टी ने झारखंड अलग राज्य बना कर दिया,एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मु को देश का राष्ट्रपति बनाया,भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर आदिवासी- जनजातीय गौरव दिवस मनाकर भगवान बिरसा मुंडा जी को पूरे देश मे सम्मान दिया।भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विश्वास के नीति पर हमेशा से चलती आई है और आगे भी चलेगी।

Related Articles

Back to top button