FeaturedJamshedpurJharkhand

औधोगिक क्षेत्र के कामगारों के बीच केकेसी प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने इंडिया प्रत्याशी जोबा मांझी के समर्थन में किया जनसंपर्क

आदित्यपुर। गुरुवार शाम आदित्यपुर औधोगिक क्षेत्र में झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने कर्मचारियों के बीच इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया। शैलेश पांडेय ने कहा की आगामी 4 जून को इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रही है, उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को इंडिया गठबंधन सरकार के गठन के बाद होने वाले लाभ जैसे गृहलक्ष्मी योजना जिसके तहत महिलाओं को 1 लाख रूपये सलाना, युवाओं को पहली नौकरी गारंटी 1 लाख सलाना, 25 लाख तक का मुफ्त ईलाज, कानूनी एम एस पी , शिक्षा के लिए लोन पर राहत सहित अन्य लाभकारी योजनाओं से कर्मचारियों को रुबरु करवाया। उन्होंने कहा की इंडिया गठबंधन की सरकार सभी वर्गों की बराबरी एवं हिस्सेदारी सुनिश्चित देगी। बैठक में मुख्य रूप से विजय झा, सुधीर कर्मकार, दीपक दंडपथ, विनोद कुमार,जियाउलहाक, दया निधि नायक, अरमान गोप, भृगु राम, नागेंद्र गिरी, मारके सहित अन्य मजदूर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button