FeaturedJamshedpurJharkhand

वीर शहीद सांसद सुनिल महतो झारखण्ड के माटी के लाल थे : महाबीर मुर्मू

जमशेदपुर । लोकसभा के जुगसलाई विधानसभा अंर्तगत जुगसलाई नगरपालिका क्षेत्र टाटा रेलवे स्टेशन चौक में झारखंड आंदोलनकारी, जमशेदपुर के पूर्व सांसद, कोल्हान की माटी के लाल, वीर शहीद सुनील महतो जी के शहादत दिवस पर झामुमो नेता महाबीर मुर्मू के नेतृत्व में सेकडो झामुमो कार्यकर्ता के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित के दौरान मुर्मू जी ने कहा की शहीद सुनील महतो झारखंड आंदोलनकारी के साथ जमशेदपुर लोकसभा के सबसे ज्यादा लोकप्रिय से सांसद रहे। सभी राजनेतिक दल के कार्यकर्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार रहा।।अभी के युवाओं को प्रेणना लेने की जरूरत है एवं कम समय में ही पूर्वी सिंहभूम के मसीहा के रूप में उभरे थे। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जेसीएम के कोल्हान प्रभारी अरुण मुर्मू, झामूमों जुगसलाई पालिका अध्यक्ष मोहम्मद शमशाद वरीय नेता महमद जमील, बंटी सिंह युवा मोर्चा के पूर्व प्रवक्ता बिल्टू हांसदा, झामुमो नेता मिथुन चक्रवर्ती, छात्र नेता राजेश मुर्मू, राजू मुखी सूरज गौड, धनंजय सिंह मनोज शर्मा डोमजुड़ी पंचायत समिति सदस्य जालिम मार्डी, युवा नेता दुर्गा प्रसाद हांसदा, रूपेश आहूजा, मनोज तांती, संजय सिंह राजेन कैबरता, रॉकी सिंह बनारस दास,जगत मार्डी, पिंटू तिर्की, छोटू प्रधान आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button