FeaturedJamshedpurJharkhand

पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद बिद्युत महतो के पक्ष में चलाया जनसंपर्क अभियान

लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान कर बिद्युत महतो को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की

जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव की रणनीति के अनुरुप भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियों को मजबूत करते हुए जमशेदपुर लोकसभा अधीन पुर्वी विधानसभा में जनसंपर्क अभियान चलाया। गुरुवार को सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किशोरी नगर एवं छाया नगर के क्षेत्र में पदयात्रा कर पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं जमशेदपुर के सांसद बिद्युत महतो द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं प्रयासों को जनता के समक्ष रखकर उनसे भाजपा के पक्ष में मतदान करने एवं बिद्युत महतो को विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान स्थानीय निवासियों में भाजपा एवं पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति उत्साह एवं विश्वास का माहौल देखा गया।

अभियान के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता पवन अग्रवाल, टुनटुन सिंह, मिथलेश साव, संतोष कुमार, रंजीत सिंह, अरुण मिश्रा, सतनाम सिंह, सजल भट्टाचार्य, उमेश साव, विकास दास, गौरव साहू, अतुल प्रभात, रामचंद्र प्रसाद, भगवान प्रसाद, नवीन शर्मा, ओम कश्यप, धर्मेंद्र प्रसाद, कमल वर्मा, जगन्नाथ प्रसाद, विपिन कुमार, पप्पू साव, कौस्तव रॉय समेत बूथ एवं शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Back to top button