FeaturedJamshedpurJharkhand

स्टील सिटी क्लब द्वारा सरदार शैलेंद्र सिंह को जमशेदपुर रत्न अवार्ड से सम्मानित किया

रविंद्र सिंह सोहल
जमशेदपुर : स्टील सिटी क्लब” गौरी शंकर रोड जुगसलाई जमशेदपुर में 75 वा गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। झंडा तोलन वरिष्ठ समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह के द्वारा किया गया। स्टील सिटी क्लब के अध्यक्ष हरबिंदर सिंह राजू ने स्टील सिटी क्लब की कोर कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार सरदार शैलेंद्र सिंह को जमशेदपुर रत्न अवार्ड से सम्मानित किया। कुछ दिन पहले दिल्ली में सरदार शैलेंद्र सिंह अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया गया था और जमशेदपुर में हर हर महादेव संघ द्वारा संघ रत्न सेवा अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में जमशेदपुर रत्न अवार्ड से नवाजे जाने पर स्टील सिटी क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया 1997 में इसी स्थान पर मुझे प्रथम झंडा तोलन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।
झंडा तोलन के उपरांत बच्चों के बीच में मिठाइयां एवं पुरस्कार बांटे गए। जिसमें मुख्य रूप से कवलजीत सिंह विवेक प्रसाद बलविंदर सिंह जनाब ऐनुल होदा मनदीप सिंह मोहम्मद तनवीर राजू मनदीप सिंह मोहम्मद अब्दुल रब भूपेंद्र सिंह मोहम्मद कमरुद्दीन मनिंदर सिंह रवि महली प्रशांत दास गुरचरण सिंह हरमन सिंह गुरयश सिंह प्रताप सिंह हरभजन सिंह मोहम्मद बबलू मोहम्मद नौशाद अवतार सिंह जे खान बी खान आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button