FeaturedJamshedpurJharkhand

सरैयाहाट में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक में 2 फरवरी को झारखंड दिवस दुमका में मनाए जाने पर बनी रणनीति

महेंद्र सिंह
दुमका/ सरैयाहाट। चरकापाथर स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी की बैठक हुई, जिसमें 2 फरवरी को 45 वाॅ झारखंड दिवस दुमका में सरैयाहाट प्रखंड से करीब 2000 व्यक्तियों को रैली में ले जाने की तैयारी संबंधी बातों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष देवलाल बेसरा एवं संचालन सचिव मुर्तुजा अंसारी कर रहे थे। बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य अशोक कुमार सहित सभी पंचायत के अध्यक्ष सचिव सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में सरैयाहाट एवं हंसडीहा चौक को दुमका की तरह सजाने प्रचार प्रसार करने हेतु सरैयाहाट प्रखंड को 2 जोन में विभक्त किया गया है एक जोन में कृष्ण देव चौधरी ,मटर हेम्बरम, मनोज मरांडी दूसरे जोन में गंटक मंडल ,राजेश चौधरी, बनारसी यादव को प्रभारी बनाया गया है। बैठक मे ED के द्वारा परेशान करने पर कार्यकर्ताओं द्वारा रोष व्यक्त किया गया बैठक में मुख्य रूप से देवलाल बेसरा, अशोक कुमार ,मुर्तुजा अंसारी ,राजेश चौधरी ,मुख्तार अंसारी ,बनारसी यादव ,रिंग मंडल, सीताराम मंडल गटर हेमराम, बंटी सिंह, सुबोध, श्याम सुंदर, कृष्णा देव चौधरी, पोडा हंसदा, विष्णु बाउरी ,सुरेंद्र, श्याम सुंदर, अरविंद मंडल, आयुष सरदार ,अरुण मंडल, दिलीप मंडल, सुखलाल टूटू, पागन मुर्मू, गोपाल मुर्मू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button