FeaturedJamshedpurJharkhand

भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर सुधांशु ओझा को निवर्तमान अध्यक्ष गुंजन यादव ने घर जाकर दी बधाई

कहा- पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ता को दिया सम्मान, उनके लंबे अनुभव का पार्टी को मिलेगा लाभ, पार्टी होगी मजबूत

जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को झारखंड प्रदेश के सभी जिलों में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी। भाजपा जमशेदपुर महानगर के वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष रहे सुधांशु ओझा भाजपा जमशेदपुर महानगर के नए अध्यक्ष मनोनीत किये गए हैं। जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने सुधांशु ओझा के कदमा शास्त्रीनगर स्थित आवास जाकर उन्हें बधाई दी। गुंजन यादव ने सुधांशु ओझा को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं मिठाई खिलाकर उन्हें नए दायित्व हेतु शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ता को सम्मना देकर कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। गुंजन यादव ने हर्ष जताते हुए कहा कि जिला उपाध्यक्ष के रूप में उनका सहयोग हमेशा प्राप्त हुआ। उन्होंने विश्वास जताया कि सुधांशु ओझा के लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और संगठन जमशेदपुर महानगर में और सशक्त होकर जनसेवा के कार्यों में संलग्न

Related Articles

Back to top button