FeaturedJamshedpurJharkhand

टेल्को गुरुद्वारा की नई कार्यकारिणी गठित रामकिशन सिंह व गुरमीत सिंह तोते चेयरमैन बने

जमशेदपुर। गुरुद्वारा नानकसर टेल्को की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है और इसमें सरदार रामकिशन सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार बलकार सिंह एवं सरदार अजीत सिंह चेयरमैन बनाए गए हैं वही पूर्व प्रधान एवं तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह एवं पूर्व प्रधान सरदार हरनेक सिंह को सलाहकार के तौर पर रखा गया है।
शनिवार को नए प्रधान बलविंदर सिंह ने आम सभा बुलाई और उसमें अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखदेव सिंह ग्रेवाल एवं हीरा सिंह वरीय उपाध्यक्ष तथा कुलदीप सिंह बिरसानगर अवतार सिंह संधू एवं संतोष सिंह पन्नू उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
महासचिव गुरुशरण सिंह पूर्व में ही चुने जा चुके हैं और कमलजीत सिंह नामदा बस्ती, राजेंद्र सिंह खडंगाझाड़ और देवेंद्र सिंह आजाद मार्केट संयुक्त महासचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे और राजेंद्र सिंह ट्रक पार्क, कल बिंदर सिंह और जसपाल सिंह सचिव का ओहदा संभालेंगे।
कैसियर की जिम्मेदारी कुलवंत सिंह और ऑडिटर सुखदेव सिंह खालसा होंगे।
बलबीर सिंह रॉक गार्डन कार्यालय सचिव तथा गुरमीत सिंह अजीत सिंह एवं बलकार सिंह स्टेज का संचालन करेंगे।
बाजार क्रय समिति में कुलदीप सिंह, अवतार सिंह संधू, कुलदीप सिंह, जगजीत सिंह संधू एवं जगजीत सिंह टेंट हाउस लंगर कमेटी जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सुखदेव सिंह ग्रेवाल, जसपाल सिंह, कमलजीत सिंह को दी गई है। हीरा सिंह को मेंटेनेंस एवं सुखदेव सिंह तथा रामकिशन सिंह को डेवलपमेंट कमेटी में भी रखा गया है। जोड़ाघर की सेवा लखविंदर सिंह को दी गई है।
चेयरमैन गुरमीत सिंह तोते के अनुसार गुरु महाराज की टेल्को की कमेटी एवं संगत पर अपार बख्शीश है और यहां पर सारा कार्य मिलजुल कर सेवा भावना के साथ होता है और यहां पद कोई मायने नहीं रखता है।

Related Articles

Back to top button