FeaturedJamshedpurJharkhand

झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महावीर मुर्मू ने श्रद्धा क्रम में किया सहयोग

जमशेदपुर। धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत पंचायत चुकरीपड़ा गांव जोरपोगोड़ा के झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता स्वर्गीय शंकर सिंह के धर्मपत्नी का विगत दिनों निधन हो गई थी।
इसकी सूचना झारखंड मुक्ति मोर्चा धालभूमगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन हांसदा द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू को दिया गया। तत्काल महाबीर मुर्मू पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किये और स्वर्गीय शंकर सिंह के पुत्र सुरेंद्र सिंह को श्राद्ध कर्म हेतु सूखा राशन देकर जिसमे चावल दाल आटा सरसो तेल नमक सर्फ आलू प्याज़ चना एवं सभी प्रकार का मसाला देकर सहयोग किया और परिवार जनों को कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार सदैव आप लोगों के साथ है। मुख्य रूप से उपस्थित थे अर्जुन हांसदा सुबोध मुर्मू बैद्यनाथ सोरेन सुन्दर सोरेन रायसेन सोरेन करन कालिंदी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button