FeaturedJamshedpurJharkhand

गांधी घाट पर वरिष्ठ नागरिक समिति की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया गया नमन

जमशेदपुर: रविवार की सुबह 11 बजे सिंहभूम केन्द्रिय वरिष्ठ नागरिक समिति जमशेदपुर द्वारा गांधी घाट पार्क साकची पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारंभ उनकी मूर्ति और चित्र पर पुष्प माल्यार्पण केन्द्रीय अध्यक्ष शिव पुजन सिंह, हरिकिशन चावला, विजय नारायण वेरुका, सुशील कुमार सिंह द्वारा नमन किया गया। जिसमेंचावला, बेरुक यमुना तीवारी व्यथित, राम दरस चौधरी ने अपने कविता के मध्यम से उनके चरित्र सिद्धांतों तथा ककआदर्शों पर प्रकाश डाले। केन्द्रीय अध्यक्ष शिव पुजन सिंह ने कहा कि आज देश में एक बहुत बडे बदलाव की जरूरत है जिसके लिए वरिष्ठ नागरिक समिति जमशेदपुर एक बुद्धिजीवी मंच का गठन किया है जो गैर राजनीतिक होगा और देश के राजनितिक सामाजिक आर्थिक गतिविधियों में सुधार लाने का प्रयत्न करेगा। कार्यक्रम में रामायण सिंह मसूद खान बिशम्भर शर्मा बिशम्भर साहू मिथिलेश श्रीवास्तव, यमुना तीवारी, वी के सिन्हा, जे एन अग्रवाल इत्यादि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button