FeaturedJamshedpur

एमवे इंडिया ने सप्लीमेंट्स की नई रेंज पेश की

जमशेदपुर। एमवे इंडिया ने पहली बार अपने प्रमुख ब्रांड न्यूट्रीलाइट के तहत ट्रेंडी, स्वादिष्ट, सुविधाजनक और सरलीकृत स्वरूपों में स्वादिष्ट गमीज और मुंह में घुलने वाली जेली स्ट्रिप्स जैसे न्यूट्रीशन सप्लीमेंट्स की एक रेंज पेश की है। इस रेंज में संपूर्ण स्वास्थ्य, रोग प्रतिरोधक क्षमता और हड्डियों व आंखों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पोषक तत्व समाहित किए गए हैं। आधुनिक जीवन शैली वालों, विशेष रूप से ज्यादा व्यस्त रहने वाले युवाओं के लिए डिजाइन किए गए सक्रिय न्यूट्रीशन सप्लीमेंट्स की यह श्रंखला एमवे के न्यूट्रीशन पोर्टफोलियो को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। एमवे इंडिया के सीईओ अंशु बुधराजा ने कहा, वर्तमान में इस श्रेणी के तहत 3 उत्पाद पेश किए गए हैं- सीज द डे, स्ट्रॉबेरी फ्लेवर्ड गमीज, जिनमें विटामिन और खनिज होते हैं, जो समग्र स्वास्थ्य व रोग प्रतिरोधक क्षमता कोमजबूत करते हैं, डी-फेंस, मुंह में घुलने वाली जेली स्ट्रिप्स, जिसमें विटामिन डी3 होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है, और आई कैंडी गमीज में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य कोबेहतर करते हैं।

Related Articles

Back to top button