BiharFeatured

सदभाव व भाईचारा राष्ट्र के विकास के लिए जरूरी: लक्ष्मी सिन्हा

पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास के लिए शांति, सद्भाव और भाईचारा का होना जरूरी है। जिससे वहां के लोगों के विकास, राष्ट्रीय समृद्धि और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का नया इतिहास लिखा जाए। हर समय आतंकवाद हमारे मन को घेरे रहता है, क्योंकि जो आतंकवाद के जरिए घातक परिणाम आते हैं वह हम भूल नहीं पाते, जिससे जनधन की क्षति, वस्तु एवं अपार दुख दर्द होता है। ऐसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए हमें मजबूत एवं बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। बिना कोई राजनीतिक विचारधारा को स्पष्ट करते हुए काम करने की जरूरत है, जिससे देश में विकास, शांति एवं राष्ट्र समृद्ध की गंगा बहे। इसके लिए संचार एवं संपर्क, मूलभूत ढांचे का विकास, उग्रवादी दलों के साथ बातचीत, प्रत्युत्तर के लिए केंद्रीय बल को बेहतर तकनीक तथा राज्य सरकार के बीच समन्वय, आतंकवाद हमले से संबंधित मामलों पर त्वरित निपटारे के लिए खास कानून और त्वरित न्याय प्रणाली, हिंसा के प्रति जीरो टालरेंस सिद्धांत, देश के अन्य भागों के साथ बेहतर संस्कृतिक आदान_प्रदान, समाजिक आर्थिक विकास विश्व में समग्र समावेशी विकास शामिल हो, सर्वत्र विकास की दृष्टिकोण उपस्थिति, सतर्कता के साथ विकेंद्रिकरण, प्रशासनिक कार्य क्षमता का विकास, जन कल्याणकारी सरकार/ योजना(बेरोजगारी, सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना), मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा में उच्च न्यायालय का निर्माण, क्षेत्रीय आकांक्षाओं का निपटारा, अपराध होने वाले क्षेत्र में लोगों की ई_प्रशासन एवं टेक्नोलॉजी के जरिए प्रशासन तक बात को पहुंचाने का माध्यम होना चाहिए, जिससे गंभीर समस्या जो विकास में रोड़ा बना हुआ है इससे निपटा जाए। तब जाकर हमारा देश विकसित होगा। उपभोक्ता बातें राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा ने कहा।

Related Articles

Back to top button