FeaturedJamshedpur

सांसद विद्युत महतो के भोजपुरी मगही अंगिका मैथिली के खिलाफ बोलने पर आक्रोश

जमशेदपुर। जमशेदपुर से भाजपा सांसद विधुत बरण महतो द्वारा भोजपुरी, मगही, अंगिका के सन्दर्भ मे दिया गया बयान की उसे झारखण्ड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के नियुक्ति नियमावली मे क्षेत्रीय भाषा की सूची से निकाला जाये। यह बयान काफ़ी दुःखद, और आक्रोशजनक है, क्योंकि भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषा के लोगो की जनसंख्या जमशेदपुर मे लाखों की संख्या मे है जो परम्परागत रूप से भाजपा का वोटबैंक रहा भी है। और जिनके बदौलत ही विधुत महतो 2 बार जमशेदपुर से लोकसभा मे विजयी भी हुए है। ऐसे मे उनके द्वारा दिया गया अनर्गल बयान इन भाषा भाषियों के भावना को आहत करता है। उनके समर्थको द्वारा योगी यूथ ब्रिगेड को आश्वस्त किया गया है की ये बयान सांसद विधुत महतो का नहीं है और कल सुबह इसका खण्डन भी अख़बार के माध्यम से हो जायेगा। अगर ऐसा है तो ठीक है वरना योगी यूथ ब्रिगेड बिस्टुपुर स्थित सांसद कार्यालय का घेराव करेगी और उनके विरोध मे जगह जगह प्रदर्शन करेगी।

Related Articles

Back to top button