FeaturedJamshedpurJharkhand

प्रकाश शर्मा को मिला विशेष अध्यक्षीय सम्मान, आशुतोष काबरा श्रेष्ठ संयोजक

जमशेदपुर: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रथम लघु अधिवेशन “सृजन एक रंग एक संग” में जमशेदपुर के युवा मंच सदस्यों के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकाश शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया द्वारा विशेष अध्यक्ष सम्मान से सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कोल्हान में लंबे समय से मंच से जुड़े रहने वाले गिने-चुने सदस्यों में से एक हैं जमशेदपुर शाखा के प्रकाश शर्मा। इन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी दायित्व का निर्वाहन किया है, साथ ही जमशेदपुर शाखा के सदस्य एवं झारखंड प्रांत में प्रांतीय संयोजक युवा विकास व खेलकूद आशुतोष काबरा को भी श्रेष्ठ प्रांतीय संयोजक के सम्मान से सम्मानित किया गया। पिछले दिनों दो दिवसीय लघु अधिवेशन सृजन का आयोजन झरिया शाखा के आतिथ्य में किया गया था, जिसमें पूरे प्रांत से लगभग मंच की 25 शाखाओं के 200 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस लघु अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, जोनल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित चमरिया, राष्ट्रीय सहायक मंत्री उमेश शास्त्री सहित प्रांत के कई पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button