Art&cultureFeaturedJamshedpurJharkhand

सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज तृतीय झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (JNFF)2022 का किया उद्घाटन

जमशेदपुर;सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज तृतीय झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (JNFF)2022 का उद्घाटन स्थानीय सेंट मैरी स्कूल, बिष्टुपुर में दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सांसद श्री महतो ने कहा कि झारखंड में अच्छी फिल्मों के निर्माण की बहुत संभावना है। झारखंड में प्राकृतिक दृश्य हैं। इसका बड़ी मात्रा में उपयोग करने की जरुरत है।इस मामले में सरकार को भी आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड में फिल्म को बढ़ावा देने के लिए वे केंद्रीय स्तर पर भी बात को बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि जब साउथ में सिनेमा उद्योग फल फूल सकता है तो झारखंड में भी सुपर हिट फिल्म बनने की पूरा संभावना है ।यहां पर भी बड़ी संख्या में कलाकार, निर्देशक और निर्माता उपलब्ध है। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश कुमार रंजन,अरुण बाकरेवाल, सुखदेव महतो,नंदकिशोर सिंह ,पूर्वी घोष राजू मित्रा, संजय सतपति विशेष रुप से उपस्थित थे ।यह उत्सव अगले 3 दिनों तक शहर में चलेगी।

Related Articles

Back to top button