FeaturedJamshedpurJharkhand

विश्व पर्यावरण दिवस तथा सम्पूर्ण क्रांति दिवस मनाया गया।

जमशेदपुर । बेको पंचायत के डालापानी फुटबॉल मैदान में झारखंड नवनिर्माण अभियान के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस तथा सम्पूर्ण क्रांति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड नवनिर्माण अभियान के संरक्षक मदन मोहन सोरेन विशिष्ट अतिथि के रूप में सुखलाल हांसदा मलय सरकार उपस्थित थे। मुख्य अतिथि मदन मोहन सोरेन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा इसी दिन वास्तविक लोकतांत्रिक व्यवस्था और समतामूलक समाज बनाने के लिए लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने सम्पूर्ण क्रांति का आह्वान देश के नौजवान को किया था।इसका वाहक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का असंतुलन होना विश्व तथा मानव समाज के लिए बहुत बड़ा चुनौती है।पर्यावरण का संरक्षण सचेत और जागरूक जनता द्वारा ही संभव है। वन अधिकार कानून 2006 के तहत समुदायिक वन संसाधन पट्टा लेने के लिए शीघ्र पहल करने का निर्णय लिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि वन समिति के द्वारा 40 साल से सुरक्षा की है।अब इस संसाधन से स्वरोजगार करने के सृजन करने का काम की जायेगी। सभी ग्राम सभा और वन समिति ने संकल्प लिया कि शोषण विहीन समतामूलक समाज निर्माण की दिशा आगे बढ़ेंगे साथ ही जंगल सुरक्षा के साथ जन आधिकार लेने के लिए वन अधिकार कानून 2006 को जमीनी स्तर पर लागू करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में डालापानी वन समिति, पड़ासी डुगंरी वन समिति समेत कई वन समिति के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से मदन मोहन सोरे,सुखलाल हांसदा, मलय सरकार,दुर्लभ चंद्र बेसरा,किंकर महतो, जगन्नाथ सोरेन, टीपुराम सोरेन, रामराज सोरेन, सोनामुनी सोरेन, तुलसी स्वयं पन्नालाल सोरेन, वीरेंद्र नाथ मुर्मू,मादो मुर्मू, दुबराज हांसदा, बिरसा सोरेन, राजेश सोरेन, सिंगरई सोरेन, मोतीलाल महतो, लक्ष्मी सोरेन, कजली सोरेन, सविता सोरेन,रिम्पा महतो, जलेश्वरी महतो,डुमनी सोरेन,मोनिका सोरेन,पप्पू सोरेन,लखिन्द्र महतो आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button