Art&cultureFeaturedJamshedpurJharkhandRanchi

लेखिका रेणु झा रेणुका के पुस्तक भावनाओं के रंग का हुआ लोकार्पण

रांची। नववर्ष और नैताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर रांची शहर के सिटी पैलेस में अंतराष्ट्रीय साहित्योदय साहित्य संस्कृति मंच की ओर से साहित्य समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रांची की लेखिका ‘रेणु झा रेणुका ‘की पुस्तक “भावनाओं के रंग”और रंजना वर्मा की पुस्तक लघुकथा संग्रह “माटी की खूशबू”का लोकार्पण हुआ।साथ ही जनरामायण का भी विमोचन संस्था के संस्थापक पंकज प्रियम भूषण के हाथों किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, डॉ अशोक प्रियदर्शी ने साहित्य के उत्थान और समृद्धि के लिए सभी रचनाकारों को छंदबद्ध सृजन करने को कहा। विशिष्ट अतिथि के रूप में सारिका भूषण, अनीता रश्मि, हरेंद्र सिन्हा और डॉ सुरिंदर कौर नीलम उपस्थित रहीं। डॉ सुरिंदर कौर नीलम ने रैणु झा रेणुका की काव्य संग्रह, भावनाओं के रंग की चर्चां और सुंदर समिक्षा की जो काबिले तारीफ़ थी।आभार डॉ सुरिंदर कौर नीलम को । मैं धन्यवाद करती हूं मंच के संस्थापक आदरणीय पंकज प्रियम भूषण, रजनी और सभी साहित्योदय संस्था का।

Related Articles

Back to top button