FeaturedGOVERMENTJamshedpurJharkhand

मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर एवं भाजपा द्वारा मोदी जी के जीवनी एवं उपलब्धियों पर लगाई गई प्रदर्शनी। मोदी @2.0 पुस्तक का हुआ विमोचन।

घाटशिला टाऊन हाॅल में भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इधर भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती के नेतृत्व में मोदी जी के जीवनी एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपाई शिवरतन अग्रवाल के कर कमलों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्र, विजय पाण्डेय, जिला मंत्री गौर चन्द्र पात्र, संजय तिवारी, जिला प्रवक्ता विनोद सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती माला दे, जिला शोशल मिडिया प्रभारी सुरेश महली, सूजन कुमार मन्ना, हीरा सिंह, चंचल दास, दीपेश शर्मा, हरप्रीत सिंह, प्रदीप कुमार पिन्टु, विनय भकत, बुद्धेश्वर मार्डी, आकाश दत्ता, मंटु प्रजापति, हेमन्त नारायण देव, सोमा महतो, साकेत अग्रवाल, राखो नामाता, मोहन मुण्डा,दिलीप पुराण,राहुल पांडेय,जगदीश,सिद्धार्थ शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button