FeaturedJamshedpurJharkhand

मानगो में 23-24 नवम्बर को सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार

जमशेदपुर। शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्याम मित्र मंडल मानगो द्धारा दो दिवसीय 24वां श्री श्री श्याम जन्मोत्सव 2023 का आयोजन 23-24 नवम्बर (गुरूवार एवं शुक्रवार) को धुमधाम से मनाया जायेगा। कार्यक्रम मानगो न्यू पुरूलिया रोड़ स्थित श्याम भवन में होगा। कोलकाता के विशेष कारीगरों द्वारा बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जायेगा। इसकी सभी तैयारियां जोर-शोर से अंतिम चरण पर चल रही हैं। इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष महावीर प्रसाद अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि प्रथम दिन गुरूवार को देवउठनी ग्यारस के शुभ अवसर पर सुबह 09.15 बजे से श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ और शाम को 04.15 बजे से श्री श्याम पाठ का सागार होगा। ज्योत प्रज्जवलन शाम को 08.15 बजे होने के बाद कोलकाता की ममता बिहानी, प्रिया पोद्दार, दिनेश अग्रवाल एवं कृष्णमूर्ति एण्ड टीम द्धारा रात्रि 09.15 बजे से भजनों की अमृत वर्षा की जायेगी। श्याम बाबा की इच्छा तक देर रात तक कार्यक्रम चलेगा। श्याम अखण्ड पाठ में लगभग 500 महिलाएं शामिल होगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह 04.15 बजे मंगला आरती होगी। बारस का पूजन एवं भोग सुबह 11.15 बजे लगेगा। महाप्रसाद दोपहर 01.15 (सवा एक बजे) से शुभारंभ होगा। संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। आयोजकों ने श्याम प्रेमियों से सभी कार्यक्रमों में सपरिवार पधारने का अनुरोध किया हैं।

Related Articles

Back to top button