FeaturedJamshedpurJharkhand

प्रियंका गांधी झारखंड दौरे पर पहुची रांची,चुनावी सभा की संबोधित

जमशेदपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी झारखंड दौरे पर हैं. रांची के हाई टेंशन मैदान में आयोजित जनसभा को शामिल हुई हैं. यहां पर वह रांची से कांग्रेस के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के लिए वोट की अपील की. चुनावी जनसभा को संबोधित करने से पहले रांची एयरपोर्ट पर उन्होंने आदिवासी महिलाओं के साथ लोक नृत्य किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान ही आपको सारे अधिकार देता है। शिक्षा और आरक्षण का अधिकार देता है। आज जनता के सामने महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याएं हैं।

Related Articles

Back to top button