FeaturedJamshedpurJharkhand

राजेश शुक्ल ने लोकआस्था के महान पर्व छठ पर झारखंड के लोंगो को शुभकामना दी

जमशेदपुर।झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने लोक आस्था के महान पर्व छठ की राज्य के लोंगो को शुभकामना दिया है।

श्री शुक्ल ने आज अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान भास्कर का यह पर्व हम सबको स्वच्छता के साथ जहाँ रहना सिखाता है वही समाज मे एक साथ रहना और सबको साथ लेकर चलना भी सिखाता है।

श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने कहा है कि छठ ब्रत कठिन तपस्या का ब्रत है जिस श्रद्धा, विश्वास और समर्पण के साथ छठ का यह पवित्र और महान पर्व मनाया जाता है उससे हमे प्रेरणा मिलती है। पूरा परिवार सगे संबंधी ऐसे अवसर पर मजबूती से साथ दिखते है। घाटों की अनुपम छटा हमे प्रेरणा देती , समाज मे एकजुटता का संदेश देती है।

श्री शुक्ल ने कहा है कि अब सिर्फ भारत मे ही नही विदेशों में भी छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाता है अब छठ पर्व वैश्विक पर्व बन गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं को छठ पर्व पर अभिनन्दन करते हुए आशा व्यक्त किया है कि भगवान सूर्य की कृपा और छठ माँ का आशीर्वाद सबको मिलेगा। समाज मे आपसी सद्भावना बढ़ेंगी और सबमे सहयोग और अपनापन का भाव विकसित होंगा।

छठ घाटों का राजेश शुक्ल ने दौरा किया

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने आज बिस्टुपुर, कदमा, मानगो , और सोनारी के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया और सभी सामाजिक संगठनों से घाटों पर श्रद्धालुओं की हर स्तर पर मदद करने का आग्रह किया।

श्री शुक्ल ने जिला प्रशासन से सभी घाटों पर गोताखोरों की व्यवस्था कराने का आग्रह किया ,वही घाटों की व्यवस्था बेहतर करने का भी आग्रह किया है। जिला प्रशासन और जुस्को प्रबंधन द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना भी किया है।

श्री शुक्ल के साथ अधिवक्ता श्री सत्येन्द्र नारायण सिंह, दिनेश कुमार, नीलेश प्रसाद, बसंत कुमार मिश्र श्याम ठाकुर , हरविलास दास , विपिन सामद, कृष्ण कुमार गुप्ता, गणेश टुडु समेत कई प्रमुख अधिवक्ता भी छठ घाटों का दौरा किया।

Related Articles

Back to top button