FeaturedJamshedpurJharkhand

मंडार उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्यासी नेहा तिर्की की जीत पर राकेश तिवारी ने दी बधाई

जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान के प्रवक्ता एवं बोकारो जिला के कोऑर्डिनेटर राकेश तिवारी ने रविवार को मांडर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पा नेहा तिर्की जीत पर बधाई एवं शुभकामना देते हूए पूरे गठबंधन को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य में उपचुनाव के परिणाम ने साबित कर दिया है। भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं ईडी सीबीआई का दुरुपयोग कर आप जनता की आवाज को नहीं दबा सकते। इस राज्य में कांग्रेस जेएमएम एवं अन्य गठबंधन दलों के साथियों की मजबूत सरकार है और उसे जनता स्वीकार कर रही है। जनता यह भली-भांति समझ रही है कि वर्तमान सरकार को भारतीय जनता पार्टी एन केन प्रकारेण अस्थिर करने के लिए तरह-तरह की कुचक्र रच रही है जिसे जनता 2024 में अपना जवाब मत पेटियों के माध्यम से देगी श्री तिवारी ने उपचुनाव में जीत के लिए गठबंधन दलों के साथियों के साथ साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर के कुशल नेतृत्व एवं प्रभारी श्री अविनाश पांडे के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल बताया उन्होंने कहा इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। विदित हो कि श्री तिवारी 7 दिनों से दिल्ली में है। जहां फोर्टिस अस्पताल में उनके छोटे भाई जो दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राध्यापक हैं। डॉ विपिन तिवारी उनको हार्ट अटैक आने के बाद हार्ट की सर्जरी चल रही है।

Related Articles

Back to top button