FeaturedJamshedpur

भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण, जूस्को व जेएनएसी के पदाधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

जमशेदपुर। भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो ने सोमवार को जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के साथ विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. बिष्टुपुर स्थित बेली बोधनवाला घाट, दोमुहानी घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान घाटों की स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण जुस्को के कैप्टन धनंजय मिश्रा से बात कर यथाशीघ्र वहां पर सफाई करने एवं घाट की मरम्मत करने का निर्देश दिया। वहीं दूसरी ओर कदमा स्थित सती घाट का निरीक्षण किया. वहां के लिए भी उन्होंने पुख्ता सुरक्षा का इंतजाम करने साथ ही सफाई के लिए जूस्को एवं जे एन ए सी के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. कदमा के घाटों का निरीक्षण करने के पश्चात सांसद महतो सोनारी के दोमुहानी घाट पर गये. इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह, चितरंजन वर्मा, संजीव सिन्हा,पप्पू सिंह, संजीव कुमार, कदमा के मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह सहित कार्तिक गोप,कमल कुमार, केएन ओझा, विक्की यादव, राजा सरदार, विनोद कुमार रजक, राजाराम रजक, बिष्टुपुर के मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी एवं महामंत्री राकेश कुमार, सोनारी के मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार सहित नारायण प्रसाद, संजय रजक, भारत भूषण, नीरज प्रसाद, राहुल सिंह ,सुखदेव सिंह ,अजय चौधरी, रासबिहारी प्रसाद, रामबली प्रसाद ,विजय कुमार ,विकास, सूबेदार प्रसाद, ओमप्रकाश सिंह ,अनिल कुमार, संजू यादव, अमरजीत यादव के अलावा शंकर रेड्डी, रवि सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button