FeaturedUttar pradesh

पहाड़ पर तपस्या करती मिली किशोरी,मच गया हड़कंप,चरवाहों ने पुलिस को दी सूचना

चित्रकूट । उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के रामनगर पहाड़ पर शनिवार शाम को एक किशोरी तपस्या करने की जानकारी मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया।चरवाहों की सूचना पर पुलिस टीम पहाड़ पर पहुंची और किशोरी को कई घंटे तक मान मनौव्वल के बाद थाने लेकर आई।

मिली जानकारी के‌ अनुसार किशोरी अपना नाम सिद्धि बता रही है और वो प्रयागराज की रहने वाली है। किशोरी ने पिता का नाम विष्णु और माता का नाम लक्ष्मी बताया है।किशोरी के पास 1 शॉल और एक पानी पीने का बर्तन मिला है।दो दिन से किशोरी पहाड़ के पास देखी जा रही थी।

थाना प्रभारी गुलाब सोनकर ने बताया कि किशोरी के बारे में कुछ जानकारी मिली है,लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो रही है।यह लगभग 6 माह पहले अपने घर से चली आई थी जो पहले प्रयागराज के एक आश्रम में रहती थी इसके बाद 1 सप्ताह पूर्व चित्रकूट आई है और रामघाट आदि स्थानों से होने के बाद बहिलपुरवा थाना क्षेत्र की ओर पहुंची है।

थाना प्रभारी ने बताया कि बड़ी मुश्किल से किशोरी ने कुछ बातें बताई हैं,लेकिन बिना जांच-पड़ताल के इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती।आसपास के थाने और अन्य जिले की पुलिस से भी किशोरी की फोटो भेजकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया है।

Related Articles

Back to top button