Art&cultureFeaturedJamshedpurJharkhandNationalRanchi

साहित्य 24 झारखण्ड इकाई का वार्षिकोत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न

जमशेदपुर/रांची। साहित्य 24 मंच झारखण्ड इकाई की वार्षिकोत्सव अत्यंत भव्यता और सफलता के साथ होटल गंगा आश्रम में मनाया गया। इस अवसर पर पुस्तक ‘झारखण्ड दर्शन’ का लोकार्पण हुआ साथ ही इस साझा संकलन के सभी रचनाकारों को सम्मानित भी किया गया। समारोह में काव्य सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। जिसमें झारखण्ड प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये प्रतिष्ठित रचनाकारों ने शिरकत की।
इस समारोह के मुख्य अतिथि झारखण्ड के गौरव, नागपुरी गीतों के लेखक पद्मश्री मधु मंसूरी एवं विशिष्ठ अतिथि गण डाक्टर संजय कुमार षाडंगी तथा पी.के. लालथे। साहित्य 24 मंच की संरक्षिका आ.अन्तर्राष्ट्रीय कवयित्री डाॅ कीर्ति काले हैं। संस्थापक आ.हरि प्रकाश पांडेय राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर देवेंदर कौर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मीना बंधन हैं। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। सरस्वती वंदना रिम्मी वर्मा ने किया। सभा की अध्यक्षता मीना बंधन ने किया। अपने स्वागत सम्बोधन में उन्होंने सभी आमंत्रित प्रतिष्ठित रचनाकारों का स्वागत अभिनंदन किया। साथ ही साहित्य 24 के सदस्यों की सराहना भी की।
मंच पर कविताओं और गजलों की ऐसी गंगा बही जिसमें डूब कर सभी आनंदित हो गये।
रांची तथा झारखण्ड के विभिन्न जिलों से आये साहित्यसेवियों ने मंच की समृद्धि में चार चाँद लगा दिया। जिनमें रांची से श्री चंद्रिका ठाकुर, शालिनी सहबा, रेणु झा रेणुका, कल्याणी झा कनक, पलामू से एम. ज़े.अज़हर, गुमला से अफताब अंजूम अज़हर, बेड़ो से अजय लकड़ा, रामगढ़ से सरोज झा झारखण्डी, धनबाद से स्नेहप्रभा पांडे, डाक्टर संगीता नाथ, प्रियदर्शिनी पुष्पा, जमशेदपुर से निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी, अंकिता सिन्हा, कृष्णा आजमगढ़ी शामिल थे।
इसके अतिरिक्त मंच के सदस्य संध्या चौधरी उर्वशी, नीरज वर्मा, निर्मला करण, रंगोली सिन्हा, खुशबू बरनवाल सीपी, रंजना झा, कल्पना कौशल, सीमा कुमार, आकांक्षा चौधरी, रूपा कुमारी अनंत, रिम्मी वर्मा, अनुपम श्री इत्यादि शामिल थे।
मंच का सुन्दर संचालन रूपा कुमारी अनंत एवं रिम्मी वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन साहित्य 24 की झारखण्ड उपाध्यक्ष मीरा सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button