FeaturedJamshedpur

झारखंड में मुस्लिम तुष्टीकरण कर हिंदुओं को किया जा रहा है परेशान : अभय सिंह

जमशेदपुर। साकची गोल चक्कर में विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में महानगर अध्यक्ष श्री अजय गुप्ता के नेतृत्व में अध्यक्षता में जमशेदपुर में हो रहे हिंदुओं के अत्याचार के विरोध में एक महा धरना का आयोजन हु।

इस महाधरना में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अभय सिंह के नेतृत्व में हजारों लोग शामिल हुए। धरना को संबोधित करते हुए अभय सिंह ने कहा आज जमशेदपुर सहित संपूर्ण झारखंड में मुस्लिम तुष्टीकरण नीति अपनाकर हिंदुओं को बेवजह परेशान किया जा रहा है उसी रणनीति के तहत जमशेदपुर में भी लोगों को परेशान किया जा रहा है।

आए दिन लव जिहाद का मामला होता है ,गाय की तस्करी हो रही है, जिसमें स्थानीय थाना के कुछ लोग भी शामिल रहते हैं जिसकी जांच की आवश्यकता है। धर्मांतरण चरम सीमा में है ,जो प्रलोभन देकर धर्मांतरण किया जा रहा है।
दूसरी तरफ दुर्गा पूजा जैसे पूजा में भी भोग वितरण के नाम पर जिला प्रशासन ने समझौता करने के बाद झूठा केस 44 लोगों को कर दिया यह अपने आप में जमशेदपुर के जनता के साथ में गहरा आघात पहुंचाया गया जिसकी आलोचना हम करते हैं उसी प्रकार आज कर्बला के नाम पर, मदरसा के नाम पर ,इमामबाड़ा के नाम पर जमीन को कब्जा किया जा रहा है।

मंदिर अगर बनाई जाती है तो उसे रोक लगाई जाती है। इस सारे गंभीर मुद्दे आज जमशेदपुर में हो रहा है एक तरफ झूठा मुकदमा कर केस दर्ज किया जाता है।

वही पिछले दिनों भारत पाकिस्तान के मैच में पाकिस्तान जीतने की खुशी में और हिंदुस्तान हारने की खुशी में कुछ देश विरोधी जाति के लोग आजाद नगर , धतकीडीह में बम पटाखे , छोड़े उस पर राष्ट्रद्रोह के की होना चाहिए पर सरकार ने नहीं किया।

इससे यह प्रतीत होता है कि आज जमशेदपुर में कुछ पाकिस्तानी मानसिकता के लोग यहां रहते हैं जो राष्ट्र विरोधी तत्वों के साथ में खड़ा है आज संपूर्ण हिंदू समाज जाग चुका है।

जिला प्रशासन से हम सभी आग्रह करते हैं कि अभिलंब इस मुद्दे पर संवेदनशीलता के साथ न्याय करें अन्यथा हम जैसे हजारों राम भक्त आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अजय गुप्ता ने किया संचालन जिला मंत्री श्री दीपक वर्मा के द्वारा हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री चंदन चौबे श्री जनार्दन पांडे श्री प्रसनजीत मिश्रा श्री शशि मिश्रा श्रीमती उषा सिंह श्रीमती कल्याणी शरण श्रीमती राजपति देवी श्री पप्पू सिंह श्री गिरधारी सिंह राकेश चंद्रवंशी अंकित शुक्ला ,श्री चिंटू सिंह सहित काफी संख्या में लोगों ने संबोधित किया इस कार्यक्रम में काफी सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button