FeaturedJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर;भगवंत के नेतृत्व में क्लब नई ऊंचाईयां प्राप्त करेगा

जमशेदपुर। झारखंड सिख प्रतिनिधि सभा का प्रतिनिधिमंडल प्रधान सरदार गुरुचरण सिंह बिल्ला के नेतृत्व में खालसा क्लब के नवनियुक्त प्रधान सरदार भगवान सिंह रूबी से मिला और उन्हें बधाई दी।
प्रतिनिधिमंडल ने सिरोपा एवं गुलदस्ता भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में खालसा क्लब नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
नए प्रधान भगवान सिंह रूबी ने बताया कि वर्तमान समय को देखते हुए खालसा क्लब कुछ अच्छी शुरुआत कर रहा है जिससे पूरे जमशेदपुर के समाज का भला हो। वाहेगुरु का कृपा रही तो लोगों की आशाओं के अनुरूप खालसा क्लब कार्य करेगा।
इस प्रतिनिधिमंडल में ज्योतिंद्र सिंह बब्बू, गुरदीप सिंह लाडी, सुरेंद्र सिंह शिंदे, मनजीत सिंह ओलख, रंजीत सिंह, रंजीत सिंह सेखों, सरबजीत सिंह जसवीर सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button