FeaturedJamshedpurJharkhand

गोलमुरी केबल क्लब में राज्यसभा सांसद खीरू महतो का हुआ भव्य स्वागत

जमशेदपुर: केवल क्लब गोलमुरी पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर में नव निर्वाचित सांसद राज्यसभा प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड खीरु महतो का भव्य स्वागत जदयू कार्यकर्ताओं सम्मानित नागरिकों द्वारा ढोल बाजे के साथ पूरे उत्साह जोश खरोश के साथ किया गया। जमशेदपुर पहुंचने पर सभी जदयू कार्यकर्ता पारडीह काली मंदिर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ढोल बाजे गाजे के साथ नगर भ्रमण के साथ भव्य स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत माननीय सांसद राज्यसभा सह प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड खीरू महतो जी ने जिला कार्यसमिति की बैठक की समीक्षा की एवं आगामी 2024 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को मजबूत बनाने हेतु सभी को मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया। आगामी चुनाव में कोल्हान प्रमंडल से अधिक से अधिक सीट जीतने का आवाहन किया सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सांसद राज्यसभा श्री खीरू महतो ने कहा कि झारखंड की हालात बद से बदतर होते जा रही है। कोयला बालू पत्थर आदि को सरकार प्रायोजित तरीके से लुटा रही है। माइंस का सीटीओ नहीं होने से राज्य के लगभग क्रेशर मशीनें बंद पड़ी है। इस उद्योग से संबंधित सभी मजदूर एवं कार्य करने वाले लोग बेरोजगार हो चुके हैं। सरकार अपनी घोषणापत्र में पिछड़ों को 27% आरक्षण देने नियोजित नीति विस्थापन नीति विस्थापन आयोग आदि कई लंबे चौड़े वायदे करके सरकार में आए क्या यह सभी कार्य हुआ है क्या हुआ है।
सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामप्रसाद, संचालन महानगर अध्यक्ष परमजीत श्रीवास्तव तथा प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी सरवन कुमार, प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव भारतीय मंडल प्रदेश अध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ अनिल कुमार सिंह, पूर्व प्रत्याशी मांडू विधानसभा दुष्यंत पटेल जिला अध्यक्ष धनबाद पिंटू सिंह के अलावा प्रदेश महासचिव कौशल कुमार, प्रदेश महासचिव अंजली सिंह अमित कुमार सरायकेला जिला अध्यक्ष मानिक चंद्र महतो, युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह युवा मीडिया प्रभारी अजय कुमार रोशन कुमार के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button