DelhiFeaturedJamshedpurJharkhandNationalRanchi

गिरिडीह से रांची जा रहे सिख समुदाय श्रद्धालुओं कि बस दुर्घटनाग्रस्त 7 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

जमशेदपुर। गिरिडीह की सिख संगत जो रांची गुरुद्वारा में आयोजित गुरमत समागम में शामिल होने के लिए बस से रांची जा रही थी। दो बस में कुल 52 यात्री थे। बस का एक्सीडेंट हजारीबाग टाटीझरिया के पास हो गया है, जिसमें दो महिलाएं घटनास्थल पर मृत्यु हो गई और पांच यात्रियों की मृत्यु हॉस्पिटल इलाज हेतु ले जाने के क्रम में हो गई। अभी तक कुल 7 मौतें हो चुकी है।

बाकी अन्य लोगों का इलाज हजारीबाग अस्पताल गुरु नानक हॉस्पिटल रांची एवं रिम्स में चल रहा है। झारखंड गुरुद्वारा के कार्यवाहक प्रधान एवं हजारीबाग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अवतार सिंह एवं रांची गुरुद्वारा कमेटी एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बेरमो के प्रधान गुरमीत सिंह अन्य कमेटी के लोग राहत कार्य में जुटे हैं। प्रशासन भी अपने स्तर से मदद कर रहा है। यह जानकारी देते हुए झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह मृतकों एवं घायलों लोगों के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है एवं दुख व्यक्त किया है। सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया की घटना की खबर मिलते स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से संपर्क किया गया। उन्होंने इलाज हेतु तत्काल जरूरी कार्रवाई की है और घायलों के इलाज के लिए रिम्स प्रबंधन को जरूरी आदेश दे दिए गए हैं हजारीबाग एवं रामगढ़ गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी रांची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरविंदर सिंह बेदी मनीष मेन रोड गुरुद्वारा के प्रधान गुरमीत सिंह एवं झारखंड के महासचिव ज्योर्ति मथारू एवं अन्य सेवा कार्य में लगे हुए हैं। तत्काल राहत कार्य चल रहा है।
मृतकों के नाम

हरमीत सिंह, गिरिडीह गुरुद्वारा के सेवादार सुरजीत सिंह, रानी सलूजा, रिंपी कौर , रविंदर कौर, जगजीत कौर और रीना कौर।
घायलों के नाम

संजीत सिंह, रंजीत कौर, गुलवंत सिंह, कंवलजीत कौर, नवनीत कौर, हरमीत कौर, जसमीत कौर, हार्वेस कौर, इकास, परमजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरमीत कौर। प्रगति सिंह, सोनू, मवनीत कौर, हरबाग कौर, जसबीन, सरयू यादव, पप्पू सिंह, सम्मिक, रामजीप सिंह।

Related Articles

Back to top button