FeaturedJamshedpurJharkhand

गरीब महिलाएं हुनरमंद बनी, स्व रोजगार के लिए रोटी बैंक करेगा सहायता: मनोज मिश्रा

जमशेदपुर. गरीब महिलाएं हुनरमंद बनी, स्व रोजगार के लिए रोटी बैंक करेगा सहायता। उक्त बातें रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के चीफ मनोज मिश्रा ने छाया नगर मे आयोजत प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि बोल रहें थे | उन्होने बताया कि रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से छाया नगर मे ही स्लम क्षेत्र से जुड़ी गरीब महिलाओं को हुनरमंद बनाया जा रहा है, उन्हे सिलाई कटाई सहित अनेक प्रकार के रोजगारोंमुखी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है | इसी क्रम मे आज सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर उन्हे स्व रोजगार के लिए प्रेरित किया गया | उन्होने बताया कि इन प्रशिक्षित महिलाओं को स्व रोजगार करने लिए जरुरत पड़ने पररोटी बैंक सहायता प्रदान करेगा | प्रशिक्षक श्रीमती सरोज देवी ने बताया कि महिलाओं ने काफ़ी मेहनत से प्रशिक्षण प्राप्त किया है | प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम मे रेणु सिंह, सालाबत महतो, किशोर वर्मा, अनिमा दास, देवाशीष दास, सीमा देवी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे |

Related Articles

Back to top button