FeaturedJamshedpur

कुणाल सारंगी अमरप्रीत सिंह काले सहित छह बने भारतीय व्यापार मंडल के झारखंड प्रदेश संरक्षक

जमशेदपुर। भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंकुर सिंघल ने जमशेदपुर निवासी और भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, नमन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष व समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले, समाजसेवी शिव प्रसाद शर्मा, व्यवसाई हितेश रणपाड़ा, चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव विजय आनंद मुनका, दीपक भलोटिया और सीए विवेक चौधरी को झारखंड प्रदेश का संरक्षक मनोनीत किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंघल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा है की आप सभी अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए व्यापारी हित एवं संगठन के प्रति निष्ठावान रहेंगे। भारतीय व्यापार मंडल में झारखंड के सभी संरक्षक का टीम में भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार साहू ने जोरदार तरीके से स्वागत किया है और कहा कि सभी का अभिनंदन किया जाएगा।
इस संबंध मे भारतीय मंडल के झारखंड प्रदेश के संगठन मंत्री मनोज शर्मा ने कहा कि जमशेदपुर के कर्मठ और प्रतिष्ठित लोगों को भारतीय व्यापार मंडल के झारखंड प्रदेश का संरक्षक बनाया गया है। संगठन मंत्री श्री शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए सभी 6 का स्वागत किया है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि इससे झारखंड प्रदेश का संगठन में काफी मजबूती आएगी, क्योंकि सभी अपने अपने क्षेत्र में ख्याति प्राप्त हस्ती है। इसके साथ ही व्यापारियों का हित मैं आगे काम बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button