FeaturedJamshedpur

आजादनगर थाना शांति समिति के सदस्य एडवोकेट हमीद रज़ा के पिता का देहांत

जमशेदपुर। शाम एडवोकेट हमीद रज़ा जो के आजादनगर थाना शांति समिति के सदस्य एवं जमशेदपुर बार काउंसिल के मेंबर है उनके पिता रज़ा खान जिनकी उम्र लगभग 83 साल थी। उनका देहांत लगभग 3:45 बजे उनके निवास स्थान आशियाना रेसीडेंसी ग्रीन उनके घर पर लंबी बीमारी के कारण हुआ जिसका इलाज लगभग 10 दिनों से तमुलिया ब्रह्मानंद हॉस्पिटल हो रहा था।दो दिन पहले उनकी अस्पताल से छुट्टी हो गई थी। रज़ा खान अपने पीछे 1 बेटा और 5 बेटियां छोड़ गए है जिनकी सबकी शादी हो चुकी है।जिन में से एक दामाद पूर्व हज कमेटी के चेयरमैन रह चुके है। देहांत की खबर सुन कर लोगों और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई और ये खराब सुन कर ब्रह्मानंद हॉस्पिटल के सीनियर किडनी के डॉक्टर अब्दुल वहीद खान,आसिफ महमूद,मांगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसेडर मुख्तार आलम खान,आशियाना रेसीडेंसी के प्रेसिडेंट मोहम्मद जावेद, जेएमएम के सीनियर लीडर हिदायतुल्लाह खान,एस जमाल शेखू,नौरोज खान,एडवोकेट सैयद रहमतुल्लाह, बेलाल अहमद खान,मेराजुद्दीन,शकीलुद्दीन,झारखंड बार हाईकोर्ट एसोसिएशन के जैद अहमद,डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बोलाई पंड्या,धनु राम हेंब्रम, सुकांत हेंब्रम,डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महा सचिव अनिल कुमार तिवारी,हर्ष पांडे हमीद रज़ा खान के घर पहुंचे और शोख व्यक्त किया। जनाजे की नमाज़ एम ओ अकादमी में आदा की जाएगी और सुपुर्द ए ख़ाक जकीरनगर कब्रिस्तान में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button