FeaturedJamshedpurJharkhand

अंतरराष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन ने कई महिलाओं को किया सम्मानित

जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन ने महिला दिवस के अवसर पर अलग अलग क्षेत्रों में काम करने वाली कई महिलाओं को कल्पनापुरी, आदित्यपुर में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वीरांगना की अंतरराष्ट्रीय महासचिव भारती सिंह को भी नारी उत्थान और समाजसेवा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
पूजा शर्मा, कुसुम देवी, राखी देवी और नीतू कुमारी को अलग अलग क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस मौके पर कई जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी भी वितरित किया गया। आयोजन की अध्यक्षता सरायकेला वीरांगना की जिलाध्यक्ष विभा सिंह और संचालन जिला महासचिव रूबी सिंह ने किया। समारोह में मुख्य रूप से वीरांगना की वरीय पदाधिकारी सर्वश्रीमती इंदु सिंह, नीलम सिंह, सरोज सिंह, सीमा सिंह, विभा सिंह, रूबी सिंह, अर्चना सिंह, अंजलि सिंह, सुनीता सिंह, सुनंदा सिंह, आरती सिंह, प्रमीला सिंह, सीमा सिंह, सुनीता सिंह उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button