FeaturedJamshedpurJharkhand

साकची आम बागान मैदान में महिलाओं ने की गौ सेवा

जमशेदपुर. मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा गुरूवार को साकची आम बागान मैदान स्थित खटाल में लगभग 50 से अधिक गौ माता को चोकर, हरी सब्जियां, गुड खिलाकर गौ सेवा की गई। कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष उषा चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मौके पर सचिव निधि अग्रवाल, ममता अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, नीलम देबूका, रजनी बंसल, अनीता, मंजू झाझरिया आदि मौजूद थे। महिलाओं ने कहा कि गौ सेवा बहुत ही पुण्य का कार्य है। गौ हमारी माता है और हमें समय-समय पर अपनी सुविधा अनुसार उनकी सेवा जरूर करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button