Uncategorized

पिल्लई हॉल दुर्गा पूजा समिति ने की भूमि पूजन व नवगठित कमेटी के मुख्य संरक्षक बने नंदलाल रूंगटा

तिलक कुमार वर्मा चाईबासा : पिल्लई हॉल स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के सत्र 2022-23 के लिए स्थानीय रूँगटा मैरिज हाउस चाईबासा में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव रखा रखा गया था।जिसमे नवगठित कमेटी के मुख्य संरक्षक नंदलाल रुंगटा बने। सभी उपस्थित सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए धीरज अग्रवाल को चुना गया। तथा संयोजक अनिल मुरारका व सचिव मनोज कुमार जोशी है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि इस बार समिति अपना 52वां साल बड़े धूमधाम से मनाने जा रहा है। जिससे सभी लोग बहुत उत्सुक है। साथ ही उनके द्वारा कार्य-समिति का विस्तार किया गया। वहीं शुक्रवार को पूजा के लिए भूमिपूजन किया गया। इस भूमि पूजन को पंडित निरंजन शर्मा व उपस्थित सदस्य के द्वारा किया गया। इस मौके पर पिल्लई हॉल दुर्गा पूजा समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरज अग्रवाल,रमेश ख़िरवाल, शुशील रुंगटा,अशोक विजयवर्गी,मनोज जोशी,नारायण पाड़ेया सहित काफी सदयस्य गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button