FeaturedJamshedpurJharkhand

कांग्रेस एवं इंडी एलायंस के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा उतरी सड़क पर, भाजपा जमशेदपुर महानगर के एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी।

कांग्रेस पार्टी व हेमंत सरकार ईमानदारी से बेईमानी का कार्य करने में माहिर, इन्होंने चार साल में दोनों हाथों से झारखंड के संसाधनों को लूटकर राज्य को बनाया खोखला: अमर बाउरी

जमशेदपुर। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में 300 करोड़ से अधिक के नकद राशि बरामद होने के बाद झारखंड भाजपा कांग्रेस पार्टी और हेमंत सरकार पर हमलावर हो गई है। रविवार को भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर प्रदेश के सभी जिले में एकदिवसीय धरना दिया। इसी क्रम में आयकर विभाग द्वारा पिछले कई दिनों से जारी छापेमारी में राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से तीन सौ करोड़ से अधिक की नकद बरामदगी एवं पूरे राज्य में सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार और खनिज संपदाओं की खुली लूट पर जमशेदपुर के साकची स्थित बड़ा गोलचक्कर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर कांग्रेस एवं हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कर आमजनों को जागरूक किया। इस दौरान चंदनकियारी के विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत तमाम वरीय नेताओं के साथ हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में स्लोगन लिखे तख्तियों को लेकर सरकार विरोधी नारे लगाकर विरोध दर्ज किया। इस दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन साकची पुर्वी मंडल महामंत्री रॉकी सिंह ने किया।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कांग्रेस पार्टी एवं झारखंड की हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर से इतने अधिक मात्रा में नकद बरामद होने पर सारा देश आश्चर्यचकित है। कांग्रेस सरकार के दौरान उनके नेता कहते थे कि दिल्ली से 1 रुपये भेजने पर घिसते-घिसते 15 पैसे ही पहुंचते हैं। देश देख रहा है कि ये 85 पैसे से कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं के तिजोरी भरी जाती थी। अमर बाउरी ने कहा कि एक तरफ परिवार वाली पार्टी का गठबंधन है, जहां भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, लूट-खसोट और दलाली की गारंटी है और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है, जो भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी का मतलब बेईमानों से पाई-पाई वसूलने की गारंटी। कांग्रेस के सांसद के पास तीन सौ करोड़ से अधिक की नकदी कांग्रेस के भ्रष्टाचार की एक बानगी मात्र है। कांग्रेस का नेहरू-गांधी परिवार देश का सर्वाधिक भ्रष्टाचारी परिवार है। इन्हें जब मौका मिला है तब-तब देश को लूटकर अपना और अपने परिवार की तिजोरी भरने का कार्य किया है।

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि इतने अधिक मात्रा में नकद बरामद होना अत्यंत गंभीर विषय है। इसके पीछे कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के संग झारखंड की हेमंत सरकार भी भागीदार है। राज्य में ऐसी चर्चा है कि यह पैसा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भ्रष्टाचार की जमापूंजी है। जो उनके ससुराल ओडिशा शिफ्ट करने के लिए रखे गए थे। इतने बड़ी रकम देखकर जब ससुराल वाले घबरा गए तब जाकर सांसद धीरज साहू के यहां सुरक्षित रखने की तरकीब सूझी। इसी बीच आयकर विभाग की छापेमारी ने इनके अरमानों पर पानी फेर दिया।

अमर बाउरी ने झारखंड की हेमंत सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि पूरे राज्य में सरकार के संरक्षण में बालू, पत्थर व खनिज सम्पदाओं की खुली लूट मची हुई है। पूरे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है। सड़कों पर आमजनों के साथ न्याययिक हिरासत में जेल के अंदर लोगों की हत्या हो रही है। पिछले दिनों मानगो में हुए डबल मर्डर के बाद हत्यारे तीन दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हेमंत सरकार में अपराधियों के जरिये अपने और अपने लोगों की तिजोरी भरी जाती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ढुलमुल रवैये के कारण पूरे राज्य में अपराधी बेलगाम हैं और उनके मंसूबे सातवें आसमान पर है। अमर बाउरी ने कहा कि हेमंत सरकार ने आदिवासी, दलित, युवाओं, महिलाओं, किसानों, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर उनकी भावनाओं को कुचलने का कार्य किया है। आने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में झारखंड की त्रस्त जनता इस अकर्मण्य और लुटेरी हेमंत सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

वहीं, इससे पहले अथितियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कांग्रेस व हेमंत सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि झामुमो एवं कांग्रेस के विधायक को जनहित के मुद्दों और विकास कार्यों से कोई लेना देना नही है। झारखंड की स्वार्थी गठबंधन सरकार में इनके छोटे से लेकर बड़े नेतागण लोगों का भयादोहन कर पैसे इकट्ठा करने में लगे हैं। पिछले चार वर्षों में अनेकों मौकों पर झामुमो और कांग्रेस विधायक सिर्फ कमिशन और कटमनी के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने सभी चुनावी वादों को भूलकर झारखंड की भोली-भाली जनता को दिग्भ्रमित करने में लगी है। पिछले चार वर्षों में जिस तेजी से आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं वह चिंता का विषय है। अपराध तभी जन्म लेता है, जब कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर न हो और अपराधियों में पुलिस का खौफ ना हो। पूरे राज्य में अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

धरना प्रदर्शन को इन्होंने भी किया संबोधित: पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी।

धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, नीरज सिंह, विकास सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, जटाशंकर पांडेय, कुलवंत सिंह बंटी, राजन सिंह, अनिल सिंह, डॉ राजीव, कुसुम पूर्ति, संजीव कुमार, भूपेंद्र सिंह, राजीव रंजन सिंह, शिवशंकर सिंह, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, राकेश सिंह, अनिल मोदी, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, बीनानंद सिरका, अजीत कालिंदी समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राकेश कुमार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, सतवीर सिंह सोमू, दीपू सिंह, अप्पा राव, रॉकी सिंह, राजपति देवी, रेणु झा, लीना चौधरी, ममता भूमिज, सीमा जायसवाल, सुमि कुमारी, कुमार अभिषेक, संतोष कुमार, अजय झा, रमेश नाग, सतीश सिंह, बलविंदर सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, साकेत कुमार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button