FeaturedJamshedpurJharkhand

हिन्दू पीठ के प्रांगण में अवस्थित भगवान गणपति की पांचवा स्थापना दिवस पर दर्शन हेतू उमड़ा जन सैलाब

स्थापना दिवस में बच्चों और महिलाओं की जबरदस्त भागीदारी रही : अरुण सिंह


जमशेदपुर।।हिन्दू पीठ जमशेदपुर के प्रांगण में अवस्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति जी के स्थापना के पांच वर्ष पुर्ण होने पर हिन्दू पीठ की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरूण सिंह ने बताया कि कोरोना काल के वजह से पिछले दो वर्षों से हिन्दू पीठ की ओर से कोई बडा कार्यक्रम नही किया जा सका था।इस वर्ष गणपति जी के पांचवे स्थापना दिवस पर जमशेदपुर के कोने कोने से लोग गणपति जी का दर्शन एवं आरती के कार्यक्रम में शामिल हुए।खास तौर पर महिलाओं एंव बच्चो की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

कार्यक्रम में सबसे पहले गणपति जी पूजा की गई उसके बाद ध्वज पूजन एंव आरती कार्यक्रम हुआ।हिन्दू पीठ की महिला अध्यक्ष कुमकुम सिंह के निर्देशन में छोटे-छोटे बच्चों ने अपना-अपना कार्यक्रम का प्रदर्शन किया।वहां उपस्थित जन सैलाब को बच्चो का कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लगा। कार्यक्रम में जमशेदपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संचालक श्री वी नटराजन,गुहा राम, श्याम किशोर सिन्हा के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी, ब्रहम देव शर्मा, अमित अग्रवाल, सोनू ठाकुर विश्व हिन्दू परिषद से रितिका श्रीवास्तव, हरेराम ओझा, जितेन्द्र प्रमाणिक के साथ साथ अनेकों गणमान लोगों शामिल हुए।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हिन्दू पीठ के युवा अध्यक्ष प्रकाश दूवे सुरक्षा प्रमुख सोमनाथ सिंह, राहुल सिंह, दिलजय बोस, शिवशंकर साहू, विजय अग्रवाल, देबाशीष झा, अभिषेक श्रीवास्तव के अनेको कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाया।

Related Articles

Back to top button