FeaturedJamshedpurJharkhand

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होलसेल के दर पर छठ व्रतियों को फल उपलब्ध कराएगा पूर्व सैनिक सेवा परिषद

जमशेदपुर। लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व छठ के अवसर पर हर वर्ष पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम जो तीनों सेना से सेवानिवृत जांबाज सैनिकों की संस्था है, समाज सेवी संगठनों के सहयोग से मिलकर मानगो पुल के पास हर बर्ष होलसेल के दर पर छठ व्रतियों को उचित गुणवत्ता वाले फल उचित वजन के साथ उपलब्ध कराता है।
कल इस सेवा शिविर में केला सेव नाशपाती अनार पाइन एप्पल गागल नारियल संतरा उपलब्ध रहेगा। मानगो क्षेत्र में इस सेवा शिविर का सभी छठ व्रतधारीयों को लगने का इंतजार रहता है। पुर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के तमाम सैनिक साथी शिविर के संचालन में सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक सहयोग के रूप में शारीरिक सेवा तीन दिन देते हैं। कल सुबह 11:00 बजे इस सेवा शिविर का उद्घाटन होगा। इसकी तैयारी में सुशील कुमार सिंह दिनेश सिंह राजीव रंजन अमित कुमार सतनाम सिंह ज्योर्तिमय शॉ रामजीत प्रसाद अशोक श्रीवास्तव हंसराज सिंह डी के वर्मा मिथिलेश सिंह सुरेंद्र प्रसाद मौर्या आदि सैनिक साथी सेवा दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button