FeaturedJamshedpurJharkhand

सैल्यूट तिरंगा ने आयोजित की एक शाम शहीदों के नाम,शहीद परिवार पूर्व सैनिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को किया सम्मानित

जमशेदपुर । सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी के द्वारा चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉक्टरों के प्रयास से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक शाम शहीदों के नाम कार्यकर्म का आयोजन देव विवाह भवन जुगसलाई में किया गया जिसमे शहीद परिवार में किशन दुबे की मां जगमाया देवी,दुर्गावती देवी, सीमा देवी,पूर्व सैनिकों में सुशील सिंह ,राजीव रंजन सिंह,मनोज सिंह,दिनेश सिंह,सुनील मिश्रा,अशोक श्रीवास्तव विवेक कुमार,डॉक्टर में डॉ किरण सिंह , डॉ शिवम ,डॉ नीरज , डॉ रेणु शर्मा एवम विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों में चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्व सिविल सर्जन डॉ पी सी हेंब्रम, एसआरके कमलेश, खेल से नेशनल योगा रेफरी प्रज्ञा चक्रवर्ती,आदिवासी कल्याण और शिक्षा के क्षेत्र से आनंद हेंब्रम,अरुण पाठक को 138 बार रक्तदान करने के लिए कला के क्षेत्र में मुन्ना मृणाल,एवम सुर संग्राम में अपनी जलवा दिखाने वाले अर्णव भारद्वाज ,समाज सेवा के लिएं मुन्ना सिंह को सम्मानित किया गया।
कार्यकर्म में मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी , विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ,भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी,जुगसलाई की यातायात प्रभारी संगीता कुमारी, सम्मानित अतिथि के रूप में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह,भाजपा अनुसूषित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिमल बैठा ,जिला महामंत्री अनिल मोदी,जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हन्नू जैन समाजसेवी बिनोद उपाध्याय जी सहित कई लोग शामिल रहे।
कार्यकर्म को सफल बनाने में डॉ किरण सिंह , मनोज उपाध्याय, डॉ शिवम ,आनंद कुमार, नीरज मिश्रा, डी डी त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह ,रंजन पांडेय,प्रवीण प्रसाद,मुकेश शर्मा,मोनू तिवारी, डब्लू दुबे सहित कई अन्य शामिल रहे। देश भक्ति गीत संगीत ने लोगो को मंत्र मुग्ध किया।

Related Articles

Back to top button