FeaturedJamshedpurJharkhandNational

सीतारामडेरा में गुरुदीप सिंह पप्पू के आवास पर देश की एकता भाईचारा समृद्धि को सजा साईं दरबार


जमशेदपुर। देश में एकता भाईचारा एवं समृद्धि को संस्था पैगाम ए अमन के तत्वावधान में सीतारामडेरा में साईं दरबार सजाया गया।
इसमें प्रार्थना हुई और भक्ति की गंगा प्रवाहित हुई।
गणेश वंदना के उपरांत ॐ साईं, मां शेरावाली, महाकाल महादेव भोलेनाथ, भगवान विष्णु हरि, प्रभु श्री राम भक्त हनुमान जी की आराधना राजकुमार लारोकर, गुलशन बावरा एवं रूबी रविंदर ने की।
ढोल पर बबलू, ढोलक पर बिट्टू, ऑर्गन पर सुकांत एवम बैंजो पर मकसूद ने संगत की।

इसमें संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू सहित पूर्व डीएसपी विरेंद्र यादव, यू पी संघ के अध्यक्ष विजय सिंह राणा, खालसा क्लब के पूर्व अध्यक्ष हरजीत सिंह, रिंकू सबलोक, हरविंदर सिंह रॉकी, जसवीर सिंह सोनी, कुलविंदर सिंह एवं गणमान्य लोगों ने हाज़िरी भरी।

Related Articles

Back to top button