FeaturedJamshedpurJharkhand

सिंहभूम संसदीय क्षेत्र की जनता सांसद गीता कोड़ा को नकार रही है, लेकिन जनता के सामने बेहतर विकल्प की तलाश

संतोष वर्मा
चाईबासा। सिंहभूम संसदीय क्षेत्र की जनता सांसद गीता कोड़ा को नकार रही है। लेकिन जनता के सामने बेहतर विकल्प की तलाश है। यह बातें झारखंड पुनरूत्थान अभियान के मुख्य संयोजक सन्नी सिंकु ने ग्रीन होटल,चाईबासा के सामने आयोजित बैठक में युवाओं के सवाल का जवाब देते हुए कहा है।आगे सन्नी सिंकु ने कहा गीता कोड़ा कांग्रेस झामुमो, राजद महागठबंधन के संयुक्त प्रयास से सांसद निर्वाचित हुई थी। लेकिन चुनाव के ठीक पहले सांसद गीता कोड़ा के भाजपा में शामिल होने से सिंहभूम संसदीय क्षेत्र की जनता नाराज है और निराश भी है। जनता चाहती है कि इस बार सांसद गीता कोड़ा को जनता जनार्दन के वोट की ताकत का सही उपयोग करते हुए उसे मनमानी करने से रोका जाय। लेकिन अब तक इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार की घोषणा नहीं होने से जनता उलझन में हैं।जनता चाहती है कि इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार भी दमदार हो।जनता जनार्दन से सरोकार रखने वाला हो।जनता के समस्याओं से जुड़े रहने वाला हो। अब देखा जाय इंडिया गठबंधन कब तक उम्मीदवार का घोषणा करती है? यह भी सच है सिंहभूम संसदीय क्षेत्र कांग्रेस का परंपरागत सीट है। लेकिन जिस तरह से खबर उड़ रही है कि अब इंडिया गठबंधन से झामुमो का उम्मीदवार होगा। अब इंतजार होगा कि झामुमो से घोषित किए जाने वाली उम्मीदवार को जनता कितना स्वीकार करेगी?झारखंड पुनरूत्थान अभियान की बैठक में अमृत मांझी,नारायण सिंह पूर्ति, सुमंत ज्योति सिंकु,संजय बिरुली,समीर देवगम,शैली शैलेंद्र सिंकु, अलविन एक्का शामिल थे।

Related Articles

Back to top button