FeaturedJamshedpurJharkhand

साकची रामगढ़िया सभा में डांडिया नाइट रंगीलो रास कार्यक्रम शनिवार को

जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा डांडिया नाइट रंगीलो रास 2022 कार्यक्रम का आयोजन शनिवार 24 सितंबर को साकची स्थित रामगढ़िया सभा में किया जा रहा है। इसमें अहम भूमिका कोलकाता के प्रसिद्ध डीजे सचिन मारवा निभायेंगंे। कार्यक्रम स्थल रामगढ़िया सभा को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा हैं। साथ ही भव्य सेल्फी कॉर्नर भी रहेगा। यह जानकारी सुरभि शाखा अध्यक्ष उषा चौधरी ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश एंट्री पास के माध्यम से होगी। एंट्री पास के लिए कार्यक्रम संयोजिका रेखा अग्रवाल 9386315051 एवं कविता अग्रवाल सीतारामडेरा 7004534603 से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता हैं। भव्य डांडिया नाइट के दौरान कई तरह के लजीज व्यंजन की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम के दौरान कई पुरस्कार भी रखे गए है। साथ ही 1200 का गिफ्ट वाउचर प्रत्येक टिकट पर दिए जा रहे हैं। इसे सफल बनाने में सचिव निधि अग्रवाल, नीलम देबूका समेत शाखा की सभी सदस्यों का बहुमूल्य योगदान मिल रहा हैं।

Related Articles

Back to top button