FeaturedJamshedpurJharkhand

साकची में यादव समाज ने फूंका अविनाश पांडेय और राजेश ठाकुर का पुतला

प्रदेश कांग्रेस कमिटी में यादव समाज को प्रतिनिधित्व नहीं देने का विरोध

जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी में यादव समाज से किसी को भी प्रतिनिधित्व नहीं देने के विरोध में प्रदेश यादव महासभा द्धारा सोमवार की शाम को साकची बिरसा चौक पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का पुतला दहन किया गया। मौके पर प्रदेश यादव महासभा के प्र्रदेश महासचिव प्रताप कुमार यादव ने कहा कि अगर तीन दिनों के अंदर प्रदेश कांग्रेस कमिटी में संशोधित कर यादव समाज को अगर जगह नहीं दी जायेगी तो राज्य के सभी जिलों में अविनाश पांडेय और राजेश ठाकुर का पुतला दहन कार्यक्रम चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि यादव समाज से किसी को भी प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में अपने हक के लिए जोरदार आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोल्हान के सभी विधानसभा सीटों पर यादव समाज निर्णायक भूमिका निभाता हैं, इसके बावजूद यादव समाज की अनदेखी करना समझ से परे हैं। जबकि यादव समाज के कई कांग्रेसी नेताओं पर आंदोलन के अनेकों मामले दर्ज हैं। अपने अधिकार के लिए यादव समाज आवाज उठायेगा। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पप्पू यादव, ओमप्रकाश यादव, अरूण यादव, मनोज यादव, आकाश यादव, विनोद यादव, महेन्द्र यादव, विपीन यादव, लोहा यादव, कृष्णा यादव, राम दरस यादव, संजय यादव आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button