FeaturedJamshedpurJharkhand

साकची चेनाब रोड दुर्गा बड़ी धूम धाम से मनाएगी शताब्दी वर्ष

जमशेदपुर: जमशेदपुर साकची चेनाब रोड दुर्गा व काली बड़ी इस वर्ष अपना शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है. जिसके तहत मंदिर कमेटी के द्वारा भव्य आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार भट्टाचार्य ने संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि इस पूजा का आयोजन सर्वप्रथम 1923 साल में कालीमाटी (वर्तमान में बंगाल क्लब मैदान के सामने) के मैदान में शुरू हुई थी जिसके कुछ वर्ष बाद टाटा स्टील द्वारा कमेटी को चेनाब रोड में दुर्गा पूजा के लिए जमीन दी गई जिसके बाद से चेनाब रोड में ही दुर्गा पूजा होते आ रहा है। मंदिर कमेटी के महासचिव शांतनु बोस ने बताया की इस वर्ष शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में देवी दुर्गा की मूर्ति “डाक एर साज” की होगी। चेनाब रोड दुर्गा बड़ी में हर साल की भांति इस बार भी बिसुद्ध सिद्धांत के तहत पूजा आयोजित होगी। तीन दिन कमिटी के द्वारा भोग वितरण किया जाएगा। सप्तमी, अष्टमी व नवमी की संध्या में कोलकाता व जमशेदपुर के कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा साथ ही आकर्षक विद्युत सज्जा से मंदिर को सजाया जाएगा। शताब्दी वर्ष पूजा का उद्घाटन षष्ठी के दिन रामकृष्ण मिशन व भारत सेवाश्रम संघ के महाराज एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के द्वारा किया जाएगा। इस वर्ष मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया जाएगा। संवाददाता सम्मेलन में अशोक कुमार भट्टाचार्य, शांतनु बोस, तपन कुमार सरकार, असीम कुमार कर, ईश्वर चंद्र प्रमाणिक, राजा चौधरी, सुनील चटर्जी, विश्वजीत बनर्जी, सुभाष दे, सुरेंद्र राय चौधरी, कालाचंद कुईला, सम्राट हजरा, शांतनु हजरा, प्रसनजीत साहा, जयंतो मुखर्जी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button