FeaturedJamshedpurJharkhandNational

साईं कॉम्प्लेक्स में मनाया गया गुरुपर्व, भगवान, शैलेंद्र, तोते, चंचल व अमरीक हुए सम्मानित

मानगो के बालीगुमा स्थित साईं कंपलेक्स में संचालित सुखमनी जत्था की बीबियों द्वारा दसमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशपर्व अस्थापूर्वक मनाया गया। रविवार को सैकड़ो लोगों गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में बैठकर आस्था के सागर में डुबकी लगायी और ने गुरु के लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर सुखमनी जत्था के सदस्यों द्वारा प्रकाशोत्सव पर शालीन तरीके से नगर कीर्तन आयोजित करने पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैंन सरदार शैलेंद्र सिंह व गुरमीत सिंह एवं वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह और सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी द्वारा पिछले एक वर्ष में किए गए कार्यों का ब्यौरा संगत के सामने रखा और आगे भी किए जाने वाले कार्यों का खाका साझा किया। इस मौके पर मानगो प्रधान हरजिंदर सिंह, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, महासचिव जसवंत सिंह जस्सु, सुखवंत सिंह सुखु, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेन्द्र सिंह छिन्दे, जगतार सिंह नागी, सरबजीत सिंह, जसवीर सिंह एवं सुखमणि जत्था की बीबियाँ उपस्थित थीं जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हो पाया। मंच का संचालन जसवंत सिंह जस्सू ने किया। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सुखमणि जत्था की महिलाओं को भी शॉल भेंट कर सम्मानित करके उनका हौसला आफजाई की गयी।

Related Articles

Back to top button