FeaturedJamshedpurJharkhand

वीर शहीद रतिलाल महतो गरीब और मजदूरों की हक की लड़ाई के लिए हमेशा लड़ते रहे : गोपाल महतो


जमशेदपुर। बुधवार को झामुमो सह मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो के 23वा शहादत दिबस पर गम्हरिया के ऊपरबेड़ा गावं में स्थित प्रतिमा पर फूलमाला पहना कर शहीद रतिलाल महतो को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर झामुमो जमशेदपुर के पूर्व नगर सचिव गोपाल महतो, झामुमो पूर्व जिला सचिव लालटू महतो, अमृत महतो, जगदीश महतो, मनदीप महतो, मनिल महतो, राजेश महतो, गोविंदा चालक, चन्दन महतो इत्यादि झामुमो कार्यकर्ताओ ने उनकी तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

झामुमो नेता गोपाल महतो ने कहा वीर शहीद रतिलाल महतो मजदूरों के हक और अधिकार के लिए हमेशा आवाज़ उठाते थे। मजदूरों पर शोषण ना हो इसके लिए लगातार आंदोलन भी करते थे। कुछ ही दिन में वीर शहीद रतिलाल महतो मजदूरों के बिच में मजदूरों के मशीहा के रूप में पहचान बना लिए थे। लेकिन कुछ असामाजिक लोगो को यह पसंद नहीं आया जिसके कारण वीर शहीद रतिलाल महतो को हत्या कर दिया गया। लेकिन मजदूरों के दिल से वीर शहीद रतिलाल महतो को नहीं हटा पाया।

Related Articles

Back to top button