FeaturedJamshedpurJharkhand

विधायक सरयू राय के आवास पर श्री रामार्चा पूजा विधि विधान के साथ हुआ संपन्न

जमशेदपुर: गुरु पूर्णिमा के पावर अवसर पर बुधवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी झारखंड के पूर्व मंत्री तथा वर्तमान में जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय के बारीडीह स्थित विधायक कार्यालय में ‘श्री रामार्चा पूजा‘ पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआा। पूजा में श्री रामचंद्र जी का सपरिवार, साथ में उनके साथ युद्ध में शामिल सभी सहयोगियों एवं देवी-देवताओं का पूजन किया गया। पूजन का विधिवत कार्यक्रम बेगुसराय के विख्यात पंडित गौरी शंकर जी तथा स्थानीय पंडित विनोद पाण्डेय एवं प्रेम प्रकाश पाण्डेय (धनजी पाण्डेय) के साथ 7 सदस्यीय पंडितों के नेतृत्व में किया गया। पूजन कार्यक्रम प्रातः 8 बजे आरंभ हुआ था जो संध्या 5 बजे पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुआ। पूजा में विधायक सरयू राय ने अपने विधानसभा के साथ ही पूरे जमशेदपुर, राज्य तथा देश के लोगों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा के अवसर पर जमशेदपुर के नागरिकगण, विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता, झारखंड एवं अन्य प्रदेश से आये अतिथि पूजा में सम्मिलित हुए। सावन के पहले दिन के अवसर पर कल प्रातः भगवान शिव का रुद्राभिषेक रखा गया है। रुद्राभिषेक के पश्चात दोपहर 12.00 बजे से महाप्रसाद का आयोजन है, जिसमें जिसमें चर्चित हाथीकान पुड़ी भी शामिल है।
ज्ञात हो कि विगत 17 वर्षों से बड़े धूम-धाम से रामार्चा पूजा एवं प्रसाद का आयोजन किया जाता है जिसमें जमशेदपुर के साथ ही पूरे झारखंड राज्य एवं विभिन्न राज्यों से लगभग 45-50 हजार लोग प्रसाद ग्रहण करने आते हैं। विगत 2 वर्षों से कोविड के कारण सामुहिक प्रसाद का आयोजन नहीं किया गया था। इस वर्ष पूर्व की भांति महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। पूजन एवं महाप्रसाद के आयोजन में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के साथ ही राज्य के सभी राजनीतिक, विभिन्न संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक कार्यों से जुडं़े लोग शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button