FeaturedJamshedpurJharkhand

वरिष्ठ नागरिकों ने शहर में हो रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त की

जमशेदपुर। बुधवार को सुबह ११ बजे गांधी घाट पार्क साकची पर जमशेदपुर नागरिक परिषद की बैठक मुख्य संयोजक शिव पुजन सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें शहर मै हो रही अपराधिक घटनाओं पर चर्चा की गई। खासकर आत्महत्या पर चिंता व्यक्त किया गया शहर के प्रबुद्ध नागरिक होने नाते सभी ने महसूस किया कि हमलोगों का भी दायित्व बनता है कि जिला प्रशासन से सम्पर्क शान्ति व्यवस्था के लिए पहल करे अन्त में निर्णय लिया गया कि सभी थाना क्षेत्र से प्रबुद्ध को मिलाकर। इस परिषद का गठन किया जाय जिसकी जिम्मेदारी संयोजक को दी गई और शीघ्र ही वरीय आरक्षी अधीक्षक के साथ बैठक कर पब्लिक पुलिस समन्वय स्थापित कर शहर में शान्ति व्यवस्था कायम किया जाय। डा डी पी शुक्ला ने कहा कि एक सामाजिक प्राणी होने के नाते ये हमलोगों का दायित्व बनता है बैठक में कन्हैया दूवे‌ अनिता सिंह राम उदय सिंह नसीम अंसारी अजय कुमार सिंह मुन्ना मिश्रा मुन्ना चौबे जगदीश सिंह जग्गा श्री निवास तिवारी खालिद इकबाल मुख्तार अहमद एस आनन्द राव सुशील कुमार सिंह इत्यादि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button