FeaturedJharkhandLohardaga

लोहरदगा के महगांव में अपने खेत में धान की रोपनी करने गए किसान की करंट लगने से हुईं मौत,


लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत महगांव में शुक्रवार को एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई।. वह अपने खेत में धान की रोपनी करने और पटवन के लिए गए थे तभी करंट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान महगांव निवासी 35 वर्षीय बलकु उराव के रूप में हुई है.

जानकारी अनुसार वे अपने खेत में धान की रोपनी करने और पटवन के दैरान दौरान करंट के चपेट में आ गया, जिसमें उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। मृतक के परिजन जगन्नाथ उरांव ने बताया कि बलकु उराव

अपने खेत में पानी पटवन करने के पश्चात अपने खेत में धान की रोपनी कर रहे थे इसी दौरान करंट लग गया, और हम लोगों ने आनन फ़ानन मे 108 एंबुलेंस से लोहरदगा सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, फिलहाल लोहरदगा सदर थाना पुलिस तहकीकात में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button